Bihar News: दो गुटों के बीच गोलीबारी से दहला पूर्णिया, कई राउंड हुई फायरिंग......15 वर्षीय किशोर गोली लगने से जख्मी

Edited By Harman, Updated: 16 Aug, 2025 03:02 PM

firing between two groups in purnia 15 year old boy injured

बिहार के पूर्णिया जिले में स्वतंत्रता दिवस की देर शाम दो गुटों के बीच कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। वहीं इस घटना में एक 15 वर्षीय किशोर को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले में स्वतंत्रता दिवस की देर शाम दो गुटों के बीच कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। वहीं इस घटना में एक 15 वर्षीय किशोर को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मरंगा थाना क्षेत्र के माधोपारा बंगाली टोला की है। घायल किशोर की पहचान करण कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त की शाम यहां बदमाशों द्वारा कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की। वहीं इस दौरान एक 15 वर्षीय किशोर को गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में किशोर को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल किशोर से घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर सके। हालांकि फायरिंग किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि 6 से 8 राउंड फायरिंग की गई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!