सुपौल में किसान के घर से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, पिकअप वैन एवं बाइक बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Mar, 2022 11:07 AM

foreign liquor recovered from farmer s house in supaul

पुलिस अधीक्षक डी अमरेश ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त गांव के किसान गंगा यादव अपने धान के गोदाम में विदेशी शराब का भंडारण कर शराब का बिक्री कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वहां...

सुपौलः बिहार में सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने किसान के घर से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक डी अमरेश ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त गांव के किसान गंगा यादव अपने धान के गोदाम में विदेशी शराब का भंडारण कर शराब का बिक्री कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की। जहां से 267 कार्टन में से दो हजार चार सौ अड़तालीस लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।

अमरकेश ने कहा कि इसके अलावा गोदाम से एक पिकअप वैन एवं एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि, किसान गंगा यादव मौके से फरार हो गया। बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधित) की अधिनियम 2018 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!