नशे की हालत में पत्नी से मारपीट कर रहा था पूर्व सांसद का बेटा, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Apr, 2021 01:45 PM

former mp s son jailed for assaulting wife

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद हरि मांझी का बेटा राहुल मांझी नशे की हालत में अपनी पत्नी सोनम देवी के साथ मारपीट कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही उनके आवास वीर कुंवर सिंह कॉलोनी पहुंची, जहां नशे की हालत में राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया।...

गयाः बिहार में गया जिले की मगध मेडिकल थाना पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद हरि मांझी के बेटे राहुल मांझी को नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक सह मगध मेडिकल थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने गुरुवार को बताया कि राहुल मांझी को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि राहुल मांझी की पत्नी सोनम देवी एवं उनके पिता पूर्व सांसद हरि मांझी ने फोन पर जानकारी दी कि राहुल नशे की हालत में उन लोगों के साथ मारपीट कर रहा है। इसके बाद पुलिस उनके आवास वीर कुंवर सिंह कॉलोनी पहुंची, जहां नशे की हालत में राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गुलशन कुमार ने बताया कि सोनम देवी ने लिखित आवेदन दिया है कि राहुल नशे की हालत में उनके साथ मारपीट कर रहा था, तभी बीच-बचाव करने ससुर हरि मांझी पहुंचे, जहां राहुल ने उनके साथ भी बदसलूकी की। उन्होंने बताया कि राहुल पूर्व में भी शराब पीने के मामले में जेल जा चुका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!