RJD के पूर्व सांसद विजय सिंह का कोरोना से निधन, नीतीश-तेजस्वी सहित इन नेताओं ने जताया शोक

Edited By Nitika, Updated: 16 May, 2021 06:27 PM

former mp vijay singh yadav passed away

भाजपा के बड़े नेता और राजद के पूर्व सांसद विजय सिंह यादव का आज कोरोना से निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद अध्यक्ष लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

पटनाः भाजपा के बड़े नेता और राजद के पूर्व सांसद विजय सिंह यादव का आज कोरोना से निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद अध्यक्ष लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। वहीं लालू यादव पूर्व सांसद को 'बिहार का वीरप्पन' कहा करते थे।

सांसद के पुत्र मनोज कुमार ने बताया कि 1 मई को कंकड़बाग स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह पिछले 15 दिनों से वहीं पर करोना का इलाज करवा रहे थे। रविवार सुबह 5 बजे अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि सांसद के पार्थिक शरीर को दानापुर हाथीखाना मोड़ पर स्थित उनके पैतृक घर ले जाया गया है। वहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि राजद के पूर्व सांसद विजय सिंह यादव जी के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। वो सामाजिक न्याय के पक्षकार एवं कुशल राजनेता थे। ईश्वर से प्रार्थना है उनकी आत्मा को शांति तथा परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

बता दें कि विजय सिंह यादव वर्ष 1996 में पहली बार भाजपा की टिकट दानापुर से विधायक चुने गए थे। उसके बाद वे 2000 में राज्यसभा पहुंचे थे। तब से लगातार वे राजनीति में सक्रिय थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!