RJD की पूर्व MLA कुंती देवी को उम्रकैद की सजा, 8 साल पुराने हत्या के एक मामले में मिली सजा

Edited By Nitika, Updated: 26 Jan, 2021 04:48 PM

former rjd mla sentenced to life imprisonment

बिहार के गया जिले की एक अदालत ने राजद की पूर्व विधायक कुंती देवी को 8 साल पुराने हत्या के एक मामले में सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

 

गयाः बिहार के गया जिले की एक अदालत ने राजद की पूर्व विधायक कुंती देवी को 8 साल पुराने हत्या के एक मामले में सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संगम सिंह ने 26 फरवरी 2013 को जदयू के कार्यकर्ता सुमिरक यादव की हत्या का दोषी ठहराते हुए पूर्व विधायक को सोमवार को उम्रकैद और 50,000 रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं इस संबंध में मृतक के भाई द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि हमलावर कुंती देवी के गुर्गे थे और हत्या के लिए राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को जिम्मेदार ठहराया था।

बता दें कि कुंती देवी गया जिले की अतरी सीट से 2 बार की विधायक रही हैं। वर्तमान में उनके बेटे अजय यादव इस सीट से विधयक हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!