दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाने गई 4 बच्चियों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Oct, 2026 03:37 PM

four girls drowned while bathing in a pond in east champaran

​​​​​​​पहाड़पुर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया, ''हमने चारों बच्चियों के शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा है।'' पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन ने बताया कि अंचल अधिकारी को मामले की जांच सुनिश्चित करने का...

मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार सुबह तालाब में नहाने के दौरान चार बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के इनरवाभार पंचायत के बांकट गांव में सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। 

मृतकों की पहचान बांकट गांव निवासी सोनावती कुमारी (13), उसकी बहन फूलवती कुमारी (10), सोनाली कुमारी (10) और प्रतिभा कुमारी (12) के रूप में हुई है। पहाड़पुर के अंचल अधिकारी रामसूरत पासवान ने बताया, ''पांच बच्चियां गांव के समीप स्थित तालाब में नहाने गई थीं। इनमें से चार पानी में उतर गईं, जबकि एक बच्ची किनारे पर ही खड़ी रही। चारों बच्चियां कथित तौर पर गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं।'' उन्होंने बताया कि किनारे पर खड़ी बच्ची भागकर गांव पहुंची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

यह भी पढ़ें- पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 2 अन्य की तलाश जारी

पहाड़पुर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया, ''हमने चारों बच्चियों के शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा है।'' पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ सुमन ने बताया कि अंचल अधिकारी को मामले की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, ''जांच के बाद यदि औपचारिक रूप से यह पुष्टि हो जाती है कि मौत डूबने के कारण हुई है, तो आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मृतकों के परिजनों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा।'' अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बच्चियों की मौत की सही परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!