सुपौलः सगी बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में 4 लोग गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jul, 2021 03:09 PM

four including woman arrested in gang rape case

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने शनिवार को बताया कि जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में 30 जून को अपने बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने को लेकर एक महिला ने शुक्रवार को संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद...

सुपौलः बिहार में सुपौल जिला पुलिस ने सगी बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने शनिवार को बताया कि जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में 30 जून को अपने बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने को लेकर एक महिला ने शुक्रवार को संबंधित थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सुपौल) कुमार इंद्र प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पिपरा निवासी उर्मिला देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

मनोज कुमार ने बताया कि पूछताछ के क्रम में महिला ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कई अहम जानकारियां दी। महिला की निशानदेही पर अपराध में शामिल राजेन्द्र शर्मा, रामानंद कुमार एवं संतोष कुमार उर्फ पिंटू को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपित सुपौल के ही रहने वाले हैं। अभियुक्तों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!