कुख्यात गैंगस्टर जोगा डॉन गिरफ्तार, राजद सांसद से मांगी थी 20 करोड़ की रंगदारी

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Feb, 2025 10:14 AM

gangster joga don arrested had demanded extortion of rs 20 crore from rjd mp

:राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद संजय यादव (RJD Sanjay Yadav) से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले जोगिंदर उर्फ Joga Don को CBI ने फिलीपींस से गिरफ्तार कर लिया है।

Joginder Gyong Arrested:राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद संजय यादव (RJD Sanjay Yadav) से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले जोगिंदर उर्फ Joga Don को CBI ने फिलीपींस से गिरफ्तार कर लिया है। जोगा डॉन पर Red Corner Notice जारी था। इंटरपोल की मदद से उसे बैंकॉक होते हुए भारत लाया गया और दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। Gangster पर आरजेडी सासंद संजय यादव  से 20 करोड़ की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर हत्या की धमकी देने का भी आरोप है। अब Patna Police जोगिंदर ग्योंग को रिमांड पर ले सकती है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया जोगा डॉन

आरजेडी सासंद संजय यादव से 18 जनवरी को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से 20 करोड़ की डिमांड की गई थी। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में संजय यादव ने पटना के सचिवालय थाने में केस दर्ज कराया था। जांच के दौरान जोगा डॉन का नाम सामने आया। सीबीआई ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इस नोटिस के आधार पर दुनिया भर की एजेंसियों को उसकी जानकारी दी गई थी। फिलीपींस में उसे पकड़ा गया। फिर बैंकॉक के रास्ते भारत लाया गया। दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर उसे arrested कर लिया गया।

हरियाणा के कैथल का रहने वाला है जोगा डॉन

जोगिंदर को दिल्ली पुलिस के दक्षिणी रेंज के हवाले किया गया है। वह हरियाणा के कैथल जिले के ग्योंग गांव का रहने वाला है। जोगा डॉन ने कांग्रेस नेता Randeep Surjewala से भी रंगदारी मांगी थी। इस कुख्यात अपराधी पर दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, रंगदारी, फिरौती, अपहरण समेत अन्य गंभीर वारदातों के मामले दर्ज हैं। सीबीआई ने पिछले साल 24 अक्टूबर को इंटरपोल से जोगा डॉन के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!