बेतिया में पुलिस अभिरक्षा से फरार गांजा तस्कर गिरफ्तार, सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ था फरार

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Oct, 2024 05:29 PM

ganja smuggler who escaped from police station arrested

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में कालीबाग थाना पुलिस की अभिरक्षा से फरार गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार दीप ने मंगलवार बताया कि कालीबाग थाना क्षेत्र से सोमवार को सिरिसिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव...

बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में कालीबाग थाना पुलिस की अभिरक्षा से फरार गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार दीप ने मंगलवार बताया कि कालीबाग थाना क्षेत्र से सोमवार को सिरिसिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव निवासी विवेक कुमार सिंह को 11.3 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। विवेक कुमार सिंह सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर थाना परिसर से फरार हो गया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर नगर थाना, बैरिया थाना, कालीबाग थाना और मनुआपुल थाना ने तत्परता से संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया।

विवेक कुमार दीप ने बताया कि शहर से निकलने वाले सभी रास्तों पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। इसी बीच मनुआपुल में वाहनों को रोककर जांच की जा रही थी, तभी लौरिया की ओर जाने वाली यात्री बस में फरार तस्कर विवेक बैठा दिखाई दिया, जिसे पुन: गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के जुर्म में विवेक के विरूद्ध एक और प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!