पिकअप वैन की चपेट में आने से बच्ची की मौत, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ किया पुलिस के हवाले

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Jan, 2022 07:52 PM

girl dies after being hit by pickup van

मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव निवासी आठ वर्षीय शिवानी कुमारी अपने घर के आगे मुख्य सड़क पर खेल रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बच्ची की मौत घटनास्थल...

छपराः बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव के समीप सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव निवासी आठ वर्षीय शिवानी कुमारी अपने घर के आगे मुख्य सड़क पर खेल रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

घटना के बाद भाग रहे पिकअप वैन चालक को आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में गिरफ्तार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!