Edited By Ramanjot, Updated: 04 May, 2026 01:11 PM

पुलिस अधीक्षक (नगर) कोटा किरण कुमार ने बताया कि यह घटना शाम करीब 7:30 बजे से 8:30 बजे के बीच हुई, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना अगले दिन दी गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई और अब तक पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया...
Bihar News: बिहार के गयाजी जिले में एक युवती से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम बेलागंज थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब युवती (21) एक यात्री ट्रेन से उतरने के बाद अपने घर जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक (नगर) कोटा किरण कुमार ने बताया कि यह घटना शाम करीब 7:30 बजे से 8:30 बजे के बीच हुई, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना अगले दिन दी गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई और अब तक पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक कुमार ने कहा, "पीड़िता की चिकित्सा जांच की गई है और उसे हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।" डीएसपी (कानून एवं व्यवस्था) रवि प्रकाश ने कहा कि मामले को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।