Edited By Ramanjot, Updated: 23 Aug, 2021 05:51 PM

भाजपा नेता एवं वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा गोपाल मंडल मीडिया में बने रहने के लिए अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं। उनका मानसिक संतुलन खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जदयू को तत्काल और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं भाजपा...
पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाने के बाद जदयू विधायक गोपाल मंडल बुरी तरह से फंसते जा रहे हैं। भाजपा नेता लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं कि गोपाल मंडल पर कार्रवाई की जाए।
दरअसल, भाजपा नेता एवं वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा गोपाल मंडल मीडिया में बने रहने के लिए अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं। उनका मानसिक संतुलन खराब हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जदयू को तत्काल और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने गोपाल मंडल पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग एनडीए में आग लगाना चाहते हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
बता दें कि अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि तारकिशोर प्रसाद भागलपुर बाजार में बैठकर माल यानि पैसे की वसूली कर रहे हैं। इसके साथ ही विधायक डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग भी की थी।