कलयुगी पोते की शर्मनाक करतूत, शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर दादा की चाकू मारकर की हत्या

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Nov, 2024 04:22 PM

grandson killed his grandfather in vaishali

बिहार में वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में एक युवक ने शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर अपने दादा की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि वासदेवपुर चंदेल गांव निवासी रोहित कुमार ने शनिवार की रात अपने दादा सेवानिवृत...

हाजीपुर: बिहार में वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में एक युवक ने शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर अपने दादा की चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि वासदेवपुर चंदेल गांव निवासी रोहित कुमार ने शनिवार की रात अपने दादा सेवानिवृत शिक्षक शंकर सिंह से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। शंकर सिंह ने जब पैसा देने से मना कर दिया तब रोहित ने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!