जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए ग्रेजुएट की छात्रा ने किया शिव तांडव, खूब सराहना कर रहे लोग

Edited By Nitika, Updated: 10 Aug, 2020 11:33 AM

gratuate student did shiva orgy

आजकल जन्मदिन पर केक काटना एकमात्र फैशन बन गया है। सभी लोग अपने जन्मदिन को जोर-शोर से मनाकर दिखावा करने में लग गए हैं लेकिन बिहार की एक छात्रा शगुन ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी लोग खूब सराहना कर रहे हैं।

सुपौलः आजकल जन्मदिन पर केक काटना एकमात्र फैशन बन गया है। सभी लोग अपने जन्मदिन को जोर-शोर से मनाकर दिखावा करने में लग गए हैं लेकिन बिहार की एक छात्रा शगुन ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी लोग खूब सराहना कर रहे हैं। वहीं सभी लोग शगुन को आशीष भी दे रहे हैं।

नृत्य को सोशल मीडिया पर किया वायरल
दरअसल, सुपौल जिले की स्नातक की छात्रा शगुन हैदराबाद में रहकर फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। कला से उनका काफी लगाव है और इसी बात को लेकर उन्होंने अपने जन्मदिन कर शिव तांडव स्त्रोत पर खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी लोग खूब सराहना कर रहे हैं।

आधुनिकता के पेंच में फसते जा रहे लोग: शगुन
वहीं शगुन ने बताया कि आम तौर पर लोग केक काटकर अपना जन्मदिन मनाते हैं लेकिन उनकी दिलचस्पी केक काटने की औपचारिकता में नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग धर्म-कर्म से मुंह मोड़कर आधुनिकता के पेंच में फसते जा रहे हैं। सृष्टि की उन्हें चिंता नहीं रह पाती, जबकि सृष्टि की हर वस्तुएं, जीव-जंतु बिना शिव के संज्ञान के संचालित नहीं हो सकती हैं। ऐसे में शिव को याद करना उनका धर्म है। लिहाजा इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन शिव को समर्पित किया है, जिससे उन्हें अपार खुशी की अनुभूति हो रही है।

शगुन के पिताजी जितेंद्र झा ने बताया कि शगुन शुरू से ही मेधावी होने के साथ आध्यात्म के प्रति भी समर्पित रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!