Bihar Weather Update: बिहार में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड...22 जिलों में आज भी रहेगी हीटवेव

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Jun, 2023 12:01 PM

heat broke all records in bihar

Bihar Weather Update: बिहार में फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी से (Bihar Weather Update) राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा। वहीं, प्रदेश में गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को 10 जिलों का तापमान 43 डिग्री...

पटनाः बिहार में फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी से (Bihar Weather Update) राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा। वहीं, प्रदेश में गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को 10 जिलों का तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने आज भी 22 जिलों में हीटवेव रहने की चेतावनी दी है।

PunjabKesari

22 जिलों में सीवियर हीटवेव की बनी रहेगी स्थिति
गर्मी ने बिहार में इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बिहार के कई जिलों में तापमान 43 के पार जा चुका है। मौसम विभाग (IMD) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को खगड़िया, अररिया, सुपौल, बेगूसराय, बांका, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, शेखपुरा और कटिहार में सीवियर हीट वेव और भोजपुर, वैशाली,भागलपुर जमुई सहित 19 जिलों में हीट वेव की स्थिति रही। अधिकांश जिलों में 13 से 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी 22 जिलों में सीवियर हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

PunjabKesari
बीते 24 घंटे में खगड़िया जिला रहा सबसे गर्म
बता दें कि बीते बुधवार को राज्य के 10 जिलों में लू की स्थिति बनी रही, जिसमें राजधानी पटना, कटिहार, शेखपुरा, सुपौल, सबौर, फारबिसगंज, पूर्णिया, मोतिहारी, वाल्मीकिनगर और खगड़िया शामिल हैं। इसके अलावा 10 शहरों में हीटवेव रहा। बुधवार की रात्रि में 5 जिलों में बहुत हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। बीते 24 घंटे के दौरान खगड़िया जिला सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 24 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!