RJD को बड़ा झटका, जगदानंद सिंह के बेटे अजित सिंह सहित 3 लोग JDU में शामिल

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Apr, 2022 06:00 PM

jagdanand singh s son ajit singh joins jdu

अजीत कुमार सिंह ने जदयू की सदस्यता लेते ही राजद और तेजस्वी यादव पर हमला बोल दिया। अजीत कुमार सिंह ने कहा कि आरजेडी राजनीतिक कार्यकर्ताओं की कब्रगाह बन गई है। आप पैसे लेकर राजद में जाइए तो आपको चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट मिल जाएगा। लेकिन आम...

पटनाः आज जदयू प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजित सिंह सहित तीन लोगों ने पार्टी की सदस्यस्ता ग्रहण की। इस समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित जदयू के कई नेता शामिल हुए।

अजीत कुमार सिंह ने जदयू की सदस्यता लेते ही राजद और तेजस्वी यादव पर हमला बोल दिया। अजीत कुमार सिंह ने कहा कि आरजेडी राजनीतिक कार्यकर्ताओं की कब्रगाह बन गई है। आप पैसे लेकर राजद में जाइए तो आपको चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट मिल जाएगा। लेकिन आम कार्यकर्ता के लिए वहां कोई जगह नहीं है। एक समय में आरजेडी ने ही सवर्ण आरक्षण का विरोध किया था और अब तेजस्वी खुद को A to Z यानि सभी जातियों की पार्टी बताते फिर रहे हैं।

अजीत कुमार सिंह ने इस दौरान नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार के गौरव को अगर कोई आगे बढ़ा सकता है वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं। उनके नेतृत्व में बिहार पहले से कहीं अधिक सशक्त हो चुका है। उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मौजूदगी में पार्टी ऑफिस में सदस्यता ली।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!