भभुआ के पूर्व विधायक डा. प्रमोद पटेल के निधन पर JDU ने जताया शोक, कहा- यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Jan, 2025 04:39 PM

jdu expressed grief over demise of senior leader dr pramod singh patel

बिहार जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डा.पटेल हमारी पार्टी के मजबूत और समर्पित साथी थें। उनका असमय देहावसान अत्यंत पीड़ादायी और समूचे जदयू परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। समाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनके...

पटना: बिहार में भभुआ के पूर्व विधायक डा. प्रमोद सिंह पटेल के आकस्मिक निधन पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने शोक जताया है।

बिहार जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि डा.पटेल हमारी पार्टी के मजबूत और समर्पित साथी थें। उनका असमय देहावसान अत्यंत पीड़ादायी और समूचे जदयू परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। समाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदानों को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में सर्वोच्च स्थान प्रदान करें और उनके परिवारजनों को इस दु:ख को सहन करने का सामर्थ्य एवं संबल दें।

डा.पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करने वालो में मुख्य रूप से विधानपार्षद सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार सररफ, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी ‘स्थापना' चंदन कुमार सिंह, वरीय नेता प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा, प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव परमहंस कुमार एवं निल कुमार रहें। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!