कोरोना का शिकार हुए जदयू महासचिव RCP सिंह, पत्नी भी संक्रमित

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Aug, 2020 09:34 AM

jdu general secretary rcp singh also became corona positive

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) एवं राज्यसभा में पार्टी के नेता आरसीपी सिंह और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

पटनाः बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) एवं राज्यसभा में पार्टी के नेता आरसीपी सिंह और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ऑनलाइन रैली में काफी व्यस्त रहे आरसीपी सिंह ने तबीयत खराब होने के बाद स्वयं और पत्नी के स्वाब सैंपल की जांच कराई। शनिवार को आई रिपोर्ट में दोनों को पॉजिटिव पाया गया।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आरसीपी सिंह को बेहतर इलाज के लिए पटना में कोविड अस्पताल के रूप में चिन्हित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। जदयू नेता के के संक्रमण का शिकार होने के बाद उनके कई करीबियों के सैंपल की भी जांच कराई जाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!