RJD MLA विजय मंडल ने बिहार सरकार पर की आपत्तिजनक टिप्पणी तो JDU ने दिया करारा जवाब

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Jul, 2024 02:42 PM

jdu s befitting reply to rjd mla s objectionable comment

दरअसल, विजय मंडल ने कहा कि सरकार भटियारा हो गई है। हालांकि, हंगामे के बाद उन्होंने भटियारा शब्द को संसदीय शब्द कहा। विजय मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं वह कहते हैं कि राजस्व के चलते अपराध है तो क्यों नहीं राजस्व में रोक लगाते...

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन सदन में सत्ता-पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा देखने को मिला है। राजद विधायक विजय मंडल ने बिहार सरकार को लेकर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया है, जिसके बाद सत्ता पक्ष भड़क गया और विजय मंडल पर कार्रवाई की मांग भी की। 

मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं: विजय मंडल
दरअसल, विजय मंडल ने कहा कि सरकार भटियारा हो गई है। हालांकि, हंगामे के बाद उन्होंने भटियारा शब्द को संसदीय शब्द कहा। विजय मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं वह कहते हैं कि राजस्व के चलते अपराध है तो क्यों नहीं राजस्व में रोक लगाते हैं। सीओ डायरेक्ट पैसा लेता है तो कौन रोक लगाएगा। मुख्यमंत्री ही ना रोक लगाएंगे। मुख्यमंत्री विधानसभा में बहस नहीं करते हैं यह पहला सत्र है जिसमें विपक्ष के सदस्य को बोलने का समय नहीं दिया जा रहा है। 

जदयू ने विजय मंडल पर बोला हमला
वहीं इस टिपण्णी के बाद जदयू ने विजय मंडल पर हमला बोला है। जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि वो भगवान को भी नहीं मानते हैं उनके बारे में बहुत बोलने की जरूरत नहीं है। वह लंपट संस्कृति के पर्याय रहे हैं। राजनीति के लंपट संस्कृति के पर्याय हैं। वह आलोचना के स्वर को नहीं समझते हैं। व्यंग को नहीं समझते हैं। हम तो अनुरोध करते हैं कि आप राजनीति के चरवाहा विद्यालय में दंडवत रहिए लेकिन हरिशंकर परसाई को एक बार पढ़ लीजिए। आपकी तबीयत ठीक रहेगी। जब वह भगवान को बोल सकते हैं तो किसी को बोल सकते हैं वह फ्री जोन के आदमी हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!