जहानाबाद हथियार बरामदगी मामलाः NIA ने पटना के 3 ठिकानों पर की छापेमारी, कई दस्तावेज बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Aug, 2021 11:00 AM

jehanabad arms recovery case nia raids in bihar

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि परशुराम सिंह नामक एक व्यक्ति के पास से हथियारों एवं कारतूसों का जखीरा बरामद होने के बाद बिहार के जहानाबाद जिले में एक मामला दर्ज किया गया था। एनआईए ने जून महीने में यह मामला दोबारा दर्ज किया और इसकी जांच अपने हाथ में...

पटनाः राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) समूह के लिए बिहार और झारखंड में हथियारों और गोला-बारूद की कथित खरीद के मामले में शामिल होने के दो आरोपियों तथा अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी के परिसर में गुरुवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि परशुराम सिंह नामक एक व्यक्ति के पास से हथियारों एवं कारतूसों का जखीरा बरामद होने के बाद बिहार के जहानाबाद जिले में एक मामला दर्ज किया गया था। एनआईए ने जून महीने में यह मामला दोबारा दर्ज किया और इसकी जांच अपने हाथ में ली। अधिकारी ने बताया कि तीन स्थानों पर यह छापेमारी की गई। इसमें परशुराम सिंह के पटना स्थित परिसर जबकि माओवादियों के लिए हथियार व कारतूस खरीदने व उनके परिवहन में शामिल रहे दो अन्य संदिग्धों के बिहार और झारखंड स्थित परिसर शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए, इनमें हस्तलिखित दस्तावेज, नक्सल साहित्य और किताबें बरामद की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि पेन ड्राइव जैसे डिजिटल स्टोरेज डिवाइस भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच चल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!