Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘ओढ़नी में दागी' रिलीज, चांदनी ने दिखाई दिलकश अदाएं

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 May, 2023 06:15 PM

kallu s new song odhni mein daagi released

Bhojpuri Song: युवा दिलों की धड़कन भोजपुरी यंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू अपनी बेहतरीन गायिकी और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके गानों का भोजपुरी सिने प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनका कोई भी गाना आता है तो वो कुछ ही समय में इंटरनेट पर छा...

मुंबई, Bhojpuri Song: युवा दिलों की धड़कन भोजपुरी यंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू अपनी बेहतरीन गायिकी और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके गानों का भोजपुरी सिने प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनका कोई भी गाना आता है तो वो कुछ ही समय में इंटरनेट पर छा जाता है। ऐसे में अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री चांदनी सिंह का गाना ‘ओढ़नी में दागी ' रिजीज हो गया है। डीआरएस म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैंनल पर रिलीज कर दिया गया है।

 



PunjabKesari

इस पर अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह की आवाज में स्वरबद्ध किये गाने ओढ़नी में दागी के लेखक प्रिंस प्रियदर्शी है जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह है।अरविंद अकेला कल्लू ने कहा, यह गाना शादी के सीजन में खूब बजने वाला है। डीआरएस म्यूजिक के जरिये हम लोगों को दर्शको का फूल मनोरंजन करवाने का मौका मिलता रहता है।यह गाना सच मे मेरे दिल के करीब है।

 

वही इस गाने के निर्माता धनंजय सिंह ने कहा, डीआरएस म्यूजिक दर्शको की डिमांड पूरी तरह पूरा करता है।आगे भी कई सारे गाने इस चैनल से रिलीज किये जाने है, जिसकी तैयारियां चल रही है।फिलहाल इस गाने को सुनकर दर्शक एन्जॉय करें। 

PunjabKesari

कौन है अरविंद अकेला 'कल्लू'?
अरविंद अकेला 'कल्लू' का जन्म 26 जुलाई 1997 को बिहार राज्य के बक्सर जिले के अहिरोली गांव में हुआ था। अरविंद अकेला 'कल्लू जी' भोजपुरी फिल्म संगीत की दुनिया में एक उभरते अभिनेता और चमकते गायक हैं। एक ऐसा कलाकार जिसने अपना बचपन भोजपुरी गीत-संगीत की दुनिया को सौंप दिया। अरविन्द अकेला 'कल्लू' बचपन से ही भोजपुरी गीत गाने वाले सभी कलाकारों में से एक हैं। भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला 'कल्लू जी' भोजपुरी इंडस्ट्री में करीब 15 साल से गाना गा रहे हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!