कटिहार: कोर्ट जा रहे अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Oct, 2026 05:27 PM

katihar advocate shot dead while on his way to court

सूचना मिलते ही घटनास्थल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

कटिहार: बिहार में कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को अपराधियों ने एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना पटेल चौक के समीप की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता गुड्डू अंसारी रोज की तरह अधिवक्ता की वर्दी में स्कूटी से न्यायालय जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। हमलावरों ने उन्हें सड़क पर गिराकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। 

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!