CM के आदेश के बाद भी KK पाठक ने नहीं बदला अपना फैसला, शिक्षक नेता आक्रोशित, बोले- ये मुख्यमंत्री का घोर अपमान

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Feb, 2024 11:33 AM

kk pathak did not change his decision even after cm s order

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के आदेश के बाद भी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) ने अपना फैसला नहीं बदला। बता दें कि बच्चों को अभी भी सुबह 9 बजे ही स्कूल आना पड़ेगा। सुबह 9 बजे से 5 बजे तक स्कूल चलेंगे।

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के आदेश के बाद भी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) ने अपना फैसला नहीं बदला। बता दें कि बच्चों को अभी भी सुबह 9 बजे ही स्कूल आना पड़ेगा। सुबह 9 बजे से 5 बजे तक स्कूल चलेंगे।

ये मुख्यमंत्री का घोर अपमानः शिक्षक
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने वीसी में सभी शिक्षा पदाधिकारी को आदेश दिया और कहा कि चेतना सत्र, फिजिकल अटेंडेंस 9 से 10 के बीच हो जाना चाहिए। 10 से 4 बजे तक 8 घंटे की पढ़ाई होगी और 4 से 5 के बीच मिशन दक्ष चलेगा। इधर, केके पाठक के आदेश के बाद शिक्षक नेता आक्रोशित है। शिक्षक नेता राजू सिंह का कहना है कि बिहार के शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री के कहे अनुसार चलेगा या ACS के कहे अनुसार चलेगा। ये मुख्यमंत्री का घोर अपमान है। मुख्यमंत्री को तुरंत संज्ञान लेने की आवश्यकता है।

गौरतलब हो कि बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्कूलों की टाइमिंग बढ़ाए जाने को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि स्कूल की टाइमिंग सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ही होनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि उन्होंने पहले से 9 बजे से 5 तक तक स्कूल संचालन के आदेश को रद्द करने को कहा था लेकिन हैरत है कि अभी तक ये आदेश रद्द नहीं हुआ है। वे जब पढ़ाई करते थे तो सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे तक स्कूल का संचालन होता था। इसलिए वे इस मामले में अधिकारियों से बात करेंगे और स्कूल पहले के समय सारिणी के अनुसार यानी 10 बजे से 4 बजे तक चलेगी।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!