Bihar News: मंत्री डॉ० प्रेम कुमार ने कृषि वानिकी योजनान्तर्गत लाभुकों के बीच प्रोत्साहन राशि का किया वितरण

Edited By Mamta Yadav, Updated: 21 Dec, 2024 09:41 PM

kumar distributed incentives among the beneficiaries under agro forestry scheme

डॉ० प्रेम कुमार मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार के द्वारा शनिवार को अरण्य भवन में कृषि वानिकी योजना के लाभुकों के बीच प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया।  मंत्री के द्वारा अरण्य भवन, पटना में वैशाली जिले के 08 कृषकों के बीच रू०...

Patna News: डॉ० प्रेम कुमार मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार के द्वारा शनिवार को अरण्य भवन में कृषि वानिकी योजना के लाभुकों के बीच प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया।  मंत्री के द्वारा अरण्य भवन, पटना में वैशाली जिले के 08 कृषकों के बीच रू० 1.28/- लाख राशि, पटना जिले के 54 कृषकों के बीच 4.28/- लाख की राशि, एवं भोजपुर जिले के 233 कृषकों के बीच रू० 17.09/- लाख की राशि का वितरण किया गया। राज्य के सभी जिलों में योजनान्तर्गत कृषकों के बीच माह दिसम्बर, 2024 में कुल रू० 2 करोड़ से अधिक राशि का वितरण किया गया।

मंत्री द्वारा कृषकों को योजना संबंधी जानकारी दी गयी तथा लघु वन उपज के संबंध में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त मंत्री के स्तर से कृषकों को योजना में सम्मिलित होने के लिये धन्यवाद दिया गया। देश के उत्थान में उनके द्वारा जवानों एवं किसानों के योगदान का भी उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों से योजना के संबंध में विचार एवं सुझाव लिये गये। इसके अतिरिक्त जानकारी दी गयी कि जिलों में मुख्यमंत्री निजी पौधशाला स्थापना योजनान्तर्गत योजना में शामिल कृषकों के बीच कुल रू० 114739160/- का वितरण भी किया जाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री के साथ-साथ प्रभात कुमार गुप्ता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HOFF), बिहार, अरविन्दर सिंह, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-मुख्य वन्यप्राणी प्रतिपालक, बिहार, अभय कुमार द्विवेदी, निदेशक, हरियाली मिशन, एस० चन्द्रशेखर, मुख्य वन संरक्षक (मुख्यालय), कुमारासामी, अपर निदेशक, हरियाली मिशन एवं गौरव ओझा, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, पटना वन प्रमण्डल, अमित कुमार, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, वैशाली वन प्रमण्डल के द्वारा भाग लिया गया।

मुख्य बिन्दु

  • डॉ० प्रेम कुमार मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार के द्वारा दिनांक-21.12.2024 को अरण्य भवन, पटना में कृषि वानिकी योजना के लाभुकों के बीच प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया।
  • विभाग द्वारा वर्तमान में कृषि वानिकी अन्य प्रजाति में कृषि वानिकी पॉप्लर ई०टी०पी० का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त निजी पौधशाला स्थापना योजनान्तर्गत पॉप्लर एवं अन्य प्रजाति के पौधशाला लाभुकों द्वारा स्थापित किये जाते हैं।
  • कृषि वानिकी योजनान्तर्गत योजना में शामिल होने वाले कृषकों / लाभुकों को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की स्थानीय पौधशालाओं से 10 रू० सुरक्षित मूल्य प्राप्त कर पौधे उपलब्ध कराये जाते हैं। पौधों की देखभाल के लिय कृषकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। 3 वर्षों के उपरान्त 50 प्रतिशत से अधिक उतरजीविता रहने पर 60 रु० प्रति पौधा प्रोत्साहन राशि तथा सुरक्षित मूल्य 10 रु० भुगतान किये जाने का प्रावधान है।
  • मुख्यमंत्री निजी पॉप्लर पौधशाला अन्तर्गत लाभुकों को पॉप्लर के पौधे तैयार करने के लिये विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित रू० 30/प्रति ई०टी०पी० की औसत दर का भुगतान किया जाता है।
  • लाभुकों द्वारा मुख्यमंत्री निजी अन्य प्रजाति पौधशाला योजना में अलग-अलग प्रजातियों के पौधे तैयार किये जाते हैं, जिसमें से मानक अनुरूप पौधों का विभाग द्वारा निर्धारित दर रू० 24/- प्रति पौधा पर क्रय किया जाता है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!