कुशवाहा का CM नीतीश पर हमला, कहा- अब बिहार में वापस नहीं आने देंगे जंगलराज

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Mar, 2023 11:55 AM

kushwaha s attack on cm nitish

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी पर नीतीश कुमार क्यों नहीं बोल रहे है यह नीतीश जी से पुछिए, हमसे क्यों पूछ रहे है। हांलाकि उन्होंने कहा कि उनकी चुप्पी कुछ और अर्थ बता रही है। नीतीश जी अजीब किस्म की स्थिति बना लिए हैं।

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि अब बिहार में जंगलराज वापस नहीं आने देंगे। वहीं राहुल गांधी मामले पर नीतीश की चुप्पी के संबंध में मीडिया ने जब  कुशवाहा से पूछा तो उन्होंने कहा  नीतीश जी सब मुद्दों पर गरज-गरज कर बोलते थे। लेकिन आज भ्रष्टाचार के मुद्दे पर और राहुल गांधी के मामले में चुप क्यों हैं। 

"नीतीश कुमार ने खुद अपने पैरों पर मार ली कुल्हाड़ी" 
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी पर नीतीश कुमार क्यों नहीं बोल रहे है यह नीतीश जी से पुछिए, हमसे क्यों पूछ रहे है। हांलाकि उन्होंने कहा कि उनकी चुप्पी कुछ और अर्थ बता रही है। नीतीश जी अजीब किस्म की स्थिति बना लिए हैं। उन्होंने खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली इसलिए वे कमजोर हो गए हैं। दरअसल, राजधानी पटना में उपेंद्र कुशवाहा सम्राट अशोक की जयंती को लेकर एक समारोह का आयोजन किए थे, जिसमें राज्य भर के उनके पार्टी के नेता शामिल हुए।

अब बिहार में वापस नहीं आने देंगे जंगलराजः कुशवाहा 
वहीं इस दौरान कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनता दल का एक-एक कार्यकर्ता इस बात को लेकर संकल्पित है कि अब बिहार में जंगलराज वापस नहीं आने देंगे। साथ ही कहा कि आज राज्य में जो स्थितियां हैं, वह ये बताती हैं कि नीतीश अपनी विरासत राष्ट्रीय जनता दल को सौंप देना चाहते हैं, लेकिन हमारी पार्टी ऐसा होने नहीं देगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!