Edited By Nitika, Updated: 07 May, 2021 05:22 PM

बिहार में लॉकडाउन लगाने पर उठ रहे सवालों के बीच जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने विपक्ष की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वह उनकी पोल खोल देंगे। लॉकडाउन लगाने की मांग केवल वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी के द्वारा की गई थी।
पटनाः बिहार में लॉकडाउन लगाने पर उठ रहे सवालों के बीच जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने विपक्ष की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वह उनकी पोल खोल देंगे। लॉकडाउन लगाने की मांग केवल वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी के द्वारा की गई थी। इसके अतिरिक्त किसी भी दूसरे नेता ने ऐसी मांग नहीं की।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते 15 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया है जबकि विपक्ष के द्वारा अभी तक भी देरी से लॉकडाउन लगाने के नीतीश के फैसले पर सवाल उठाए जा रहे हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि उन्होंने राज्यपाल की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तुरंत लॉकडाउन की सलाह दी गई थी।
वहीं विपक्ष के इस सवाल पर ललन सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि कुछ दलों के नेताओं का यह दावा गलत है कि राज्यपाल की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तुरंत लॉकडाउन की सलाह दी गई थी। उन्होंने कहा कि वे सर्वदलीय बैठक की प्रोसीडिंग जारी करने को तैयार हैं। विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने की सलाह दी थी। उस समय की स्थिति के अनुसार सरकार ने नाइट कर्फ्यू लागू किया।
जदयू नेता ने कहा कि समीक्षा के बाद नीतीश कुमार ने लॉकडाउन लगाने की घोषणा की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने बैठक में कोई विशेष राय नहीं दी, जबकि इसी पार्टी के एक नेता सरकार की आलोचना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया। उत्तराखंड