बांका में बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, 7 बच्चे हुए बेहोश

Edited By Harman, Updated: 09 Oct, 2024 12:19 PM

lightning struck during rain in banka 7 children fell unconscious

बिहार के बांका में बारिश के दौरान ठनका गिरने से सात बच्चे बेहोश हो गए। वहीं, इस दौरान एक बच्चा झुलस गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

बांका: बिहार के बांका में बारिश के दौरान ठनका गिरने से सात बच्चे बेहोश हो गए। वहीं, इस दौरान एक बच्चा झुलस गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के कटहरा गांव की है। घायल बच्चों में कुमकुम कुमारी, गुलशन राय, हिमांशु कुमार, संजीव महतो का पुत्र अनीश राज, आकाश कुमार,कार्तिक कुमार और अमरेश कुमार शामिल हैं। घटना के संबंध में पीड़ित बच्चों के परिजन ने बताया कि बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए बच्चे झोपड़ी के नीचे छिपे थे, तभी झोपड़ी के पास लगे पेड़ पर ठनका गिरा और ये बच्चे बेहोश हो गए। वहीं, इस दौरान एक बच्चा झुलस गया।

वहीं, इसके बाद आनन-फानन में सभी घायल बच्चों को रेफरल अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज किया गया। उपचार के बाद सभी बच्चों को सकुशल घर भेज दिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!