भूपेंद्र यादव बोले- NDA का हिस्सा नहीं है लोजपा, भ्रम में न रहें चिराग पासवान

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Oct, 2020 05:11 PM

ljp is not part of nda bhupendra

बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने एक बार फिर से स्पष्ट किया कि लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा नहीं हैं।

पटनाः बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने एक बार फिर से स्पष्ट किया कि लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा नहीं हैं।

भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने शनिवार को यहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय प्रकाश और संजय मयूख की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव को लेकर मोदी लहर गीत और एक कमल वेबसाइट का शुभारंभ किया। इसके बाद करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चिराग पासवान (Chirag Paswan) न खुद भ्रम में रहें और न ही लोगों को भ्रमित करें कि वह राजग (NDA) में हैं। उन्होंने कहा कि अब चिराग पासवान चाहे जो भी कहें लेकिन वह पूरे तौर पर राजग के साथ नहीं हैं।

भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि राजग के घटक जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और फिर से नीतीश ही मुख्यमंत्री बनेंगे। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान को पहले अपना घर संभालना चाहिए। उन्होंने चिराग के चाचा और हाजीपुर (सुरक्षित) से सांसद पशुपति कुमार पारस का नाम लिए बगैर इशारों में कहा कि उन्हें पहले अपने चाचा को संभालना चाहिए जो उनके ताजा राजनीतिक निर्णय के खिलाफ हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!