LJP MP 3 बजे ओम बिरला से करेंगे मुलाकात, चिराग को लोकसभा अध्यक्ष पद से हटाने का करेंगे अनुरोध

Edited By Nitika, Updated: 14 Jun, 2021 02:40 PM

ljp mp to meet om birla at 3 pm

लोजपा के 5 सांसद आज दोपहर 3 बजे पार्टी प्रमुख चिराग पासवान को लोकसभा संसदीय दल के नेता के पद से हटाने के संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगे।

 

नई दिल्ली/पटनाः लोजपा के 5 सांसद आज दोपहर 3 बजे पार्टी प्रमुख चिराग पासवान को लोकसभा संसदीय दल के नेता के पद से हटाने के संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगे। वहीं पशुपति पारस को संसदीय दल के नए नेता के रूप में चुना गया है, जो वर्तमान में बिहार में हाजीपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

लोजपा सांसद पशुपति कुमार पारस ने कहा था कि चिराग पासवान को लोकसभा संसदीय दल के नेता के पद से हटाने का कदम पार्टी को बचाने के लिए उठाया गया है। हमारी पार्टी में 6 सांसद हैं। हमारी पार्टी को बचाने के लिए 5 सांसदों की इच्छा थी। इसलिए, मैंने पार्टी को नहीं तोड़ा है। मैंने इसे बचा लिया है। चिराग पासवान मेरे भतीजे होने के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। हालांकि, लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार को पार्टी के घटनाक्रम को लेकर पशुपति कुमार पारस के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे।

पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी कि लोजपा सांसदों ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और उन्हें पार्टी में नए घटनाक्रम के बारे में एक पत्र सौंपा। उन्होंने उनसे पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में लोजपा का नया नेता मानने का अनुरोध किया। पार्टी सूत्रों ने कहा कि चिराग पासवान के पिता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संरक्षक रामविलास पासवान के निधन के बाद की कार्यशैली से लोजपा सांसद खुश नहीं हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!