चिराग पासवान को एक बार फिर लगा झटका, LJP की एक मात्र MLC भाजपा में शामिल

Edited By Nitika, Updated: 23 Feb, 2021 10:49 AM

ljp only mlc joins bjp

लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान को एकबार फिर उस समय झटका लगा जब उनकी पार्टी की बिहार विधान परिषद में एक मात्र सदस्य नूतन सिंह सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं।

 

पटनाः लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान को एकबार फिर उस समय झटका लगा जब उनकी पार्टी की बिहार विधान परिषद में एक मात्र सदस्य नूतन सिंह सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं।

पटना स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और अपने पति एवं बिहार के मंत्री नीरज सिंह बबलू की मौजूदगी में नूतन सोमवार को इस दल में शामिल हुईं। बिहार के पर्यावरण मंत्री और दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू सुपौल जिले के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं।

वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद नूतन जिनका बिहार विधान परिषद के सदस्य के तौर पर कार्यकाल इस साल जुलाई में समाप्त हो रहा है, ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि,‘‘ मेरे पति भाजपा में हैं। मुझे लगा कि अगर हम दोनों राज्य की प्रगति के लिए साथ काम करते हैं तो यह बेहतर होगा।’’

बता दें कि बिहार के हालिया विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ लोजपा में शामिल हुए रामेश्वर चैरसिया ने बीते17 फरवरी को लोजपा से इस्तीफा दे दिया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!