शादी का झांसा देकर प्रेमी ने प्रेमिका को पटना से बुलाया दिल्ली, पैसे की कमी हुई तो बनाया कॉल गर्ल

Edited By Nitika, Updated: 02 Mar, 2021 06:58 PM

lover made call girl to his girlfriend

बिहार की एक लड़की को दिल्ली में रहने वाले उसके प्रेमी ने इस कदर धोखा दिया कि जिस किसी ने भी इसकी कहानी सुनी, उसके होश उड़ गए।

 

पटना/दिल्‍लीः बिहार की एक लड़की को दिल्ली में रहने वाले उसके प्रेमी ने इस कदर धोखा दिया कि जिस किसी ने भी इसकी कहानी सुनी, उसके होश उड़ गए। दरअसल, प्रेमी ने शादी का झांसा देकर अपनी प्रेमिका को न केवल पटना से दिल्ली बुलाया बल्कि पैसों की कमी आने पर उसे दलदल में धकेल दिया। वहीं जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश हुआ तो पीड़िता ने बताया कि प्रेमी ग्राहक से एक रात का 5 हजार रूपए लेता था।

मामला दिल्ली का है, जहां बिहार की एक लड़की जिस्मफरोशी के धंधे में पकड़ी गई। इस लड़की ने नोएडा पुलिस को बताया कि शादी करने और साथ रहने का झूठा वादा कर उसका प्रेमी बिहार से उसे दिल्ली भगा लाया। प्रेमी ने शादी भी नहीं की और उसके साथ कई दिनों तक यौन शोषण करता रहा। इतना ही नहीं पहले उसने खुद गलत काम किया, फिर पैसों की कमी आने पर लड़की को जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया।

वहीं नोएडा पुलिस ने होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यहां से 7 लड़कों और कई लड़कियों को भी हिरासत में लिया। उसी में से एक लड़की बिहार की रहने वाली है, जिस लड़की ने नोएडा पुलिस को प्रेमिका से कॉल गर्ल बनने तक की कहानी सुनाई। उसने बताया कि ऑनलाइन ग्राहक को फोटो भेजकर प्रेमी ग्राहक से एक रात का 5 हजार रुपए वसूलता था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!