मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बिहार में क्षमता की नहीं, बस नेतृत्व की कमी

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Jan, 2024 10:14 AM

madhya pradesh cm mohan yadav targeted nitish government

बिहार के एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को यहां पहुंचे मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि बिहार में क्षमता की कोई कमी नहीं है, लेकिन नेतृत्व की कमी के कारण यह प्रदेश जहां था वहीं आज भी खड़ा है। उन्होंने साफ...

पटना: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता मोहन यादव ने परोक्ष रूप से बिहार की मौजूदा नीतीश सरकार समेत इससे पहले की सभी सरकारों पर एक साथ निशाना साधा और कहा कि राज्य में क्षमता की कोई कमी नहीं है लेकिन नेतृत्व की कमी के कारण यह प्रदेश जहां था वहीं आज भी खड़ा है। 

"भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी"
बिहार के एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को यहां पहुंचे मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि बिहार में क्षमता की कोई कमी नहीं है, लेकिन नेतृत्व की कमी के कारण यह प्रदेश जहां था वहीं आज भी खड़ा है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि एक समय था जब देश में पांच बीमारू राज्य थे लेकिन इनमें से चार राज्य आगे निकल गए। यादव ने कहा कि बिहार आकर ऐसा लग रहा है कि घर में ही आया हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यहां के कार्यकर्ताओं को ऐसा प्रशिक्षण, शिक्षण मिलता है जहां राष्ट्रभक्त के रूप में लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि बिखरने के अवसर आने के बाद भी मर्यादा बनी रहती है। 

"बिहार ने संघर्ष का शंखनाद कर देश में पेश की उदाहरण"
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां छोटे-छोटे कार्यकर्ता भी कब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन जाए, कोई नहीं जानता। उन्होंने बिहार की तारीफ करते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि 2000-3000 साल पहले इसी प्रदेश ने लोकतंत्र का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। यही नहीं आपातकाल के दौरान भी बिहार ने संघर्ष का शंखनाद कर देश में उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कई राज्य भले औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़े हों लेकिन उस कारखाने की दीवारें भी बिहार के लोगों के पसीने से सुगंधित होती हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!