लालू-राबड़ी की 48वीं सालगिरह पर मांझी-मोदी ने दी शुभकामनाएं, नीतीश ने बधाई संदेश से बनाई दूरी

Edited By Nitika, Updated: 02 Jun, 2021 12:31 PM

manjhi modi wish lalu rabri 48th anniversary

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की मंगलवार को शादी की 48वीं सालगिरह है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।

 

पटनाः राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की मंगलवार को शादी की 48वीं सालगिरह है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। वहीं नीतीश कुमार की तरफ से लालू-राबड़ी को कोई बधाई संदेश नहीं मिला है।

जीतन राम मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव जी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जी को शादी की 48 वीं सालगिरह की शुभकामनाएं। आप हमेशा स्वास्थ्य और खुशहाल रहकर जनता की सेवा करे ईश्वर से यही कामना है। वहीं सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि लालू प्रसाद को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं। इस मौके पर उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्री रहते हुए सहरसा व कुछ अन्य स्थानों पर जो रेफरल अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलवाए थे, वे उनकी पत्नी राबड़ी देवी के कार्यकाल में ही क्यों जर्जर होकर बंद हो गए?

वहीं लालू प्रसाद यादव अस्वस्थ हैं और चारा घोटाला के एक केस में जमानत पर रिहा होने के बाद दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के घर पर रह रहे हैं। पत्नी राबड़ी देवी भी वहीं उनकी सेवा में लगी हैं। लालू 2017 के बाद पहली बार अपनी सालगिरह के मौके पर राबड़ी देवी के साथ थे। बता दें कि 1 जून 1973 को लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की शादी हुई थी। लालू उम्र में राबड़ी देवी से 7 साल बड़े हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!