मनोज झा का नीतीश पर हमला- 40 सीटें पाकर कोई मुख्यमंत्री कैसे बन सकता है?

Edited By Nitika, Updated: 15 Nov, 2020 05:52 PM

manoj jha attacked on nitish kumar

राजद नेता मनोज झा ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का बहुमत कमजोर है। वह ज्‍यादा दिन मुख्‍यमंत्री नहीं रह सकेंगे।

पटनाः राजद नेता मनोज झा ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का बहुमत कमजोर है। वह ज्‍यादा दिन मुख्‍यमंत्री नहीं रह सकेंगे। वहीं राजद नेता ने सवालिया अंदाज में कहा कि 40 सीटें पाकर कोई मुख्यमंत्री कैसे बन सकता है?

मनोज झा ने कहा कि लोगों का जनादेश नीतीश कुमार के खिलाफ है। वह निस्तारित है और उस पर फैसला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार को इसका विकल्प मिलेगा, जो सहज होगा। इसमें एक सप्ताह, 10 दिन या एक महीना लग सकता है लेकिन ऐसा होगा। वहीं राजद नेता ने कहा कि नीतीश कुमार पर जनता से धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि नीतीश कुमार ने 2017 में महागठबंधन से एनडीए में आकर लोगों के जनादेश को दबाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब जाग गई है।

बता दें कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद से विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। इतना ही नहीं राजद पहले ही कम वोटों के अंतर के बारे में चुनाव आयोग से संपर्क कर चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!