RLSP महासचिव अरुण कुमार समेत कई नेता BJP में शामिल, भूपेंद्र यादव ने किया स्वागत

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Oct, 2020 04:54 PM

many leaders including rlsp general secretary arun kumar join bjp

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुशवाहा (Arun Kushwaha) के साथ ही आज पार्टी के कई अन्य प्रदेश पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।

पटनाः राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुशवाहा (Arun Kushwaha) के साथ ही आज पार्टी के कई अन्य प्रदेश पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।
PunjabKesari
भाजपा के बिहार मामलों के प्रभारी एवं सांसद भूपेंद्र यादव, विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख की उपस्थिति में रविवार को यहां आयोजित मिलन समारोह में अरुण कुशवाहा के साथ ही प्रदेश महासचिव नवीन कुमार सिंह तथा युवा रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह समेत 36 पदाधिकारियों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इसके साथ ही अवकाश प्राप्त पुलिस उपाधीक्षक वी. के. सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता संजय खंडेलिया ने भी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इसके बाद सभी शामिल हुए नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
PunjabKesari
इस मौके पर भूपेंद्र यादव ने शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर विकास के संकल्प से प्रेरित होकर सभी नेता पार्टी में शामिल हुए हैं और वे बिहार के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य पाटिर्यां जहां अहंकार और परिवारवाद के पोषण में लगी हैं वहीं भाजपा सकारात्मक सोच के साथ विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रही है।
PunjabKesari
भाजपा के बिहार मामलों के प्रभारी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनेगी। भाजपा सांसद ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) अध्यक्ष चिराग पासवान के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है। पार्टी की ओर से कई बार एक ही बातें कही जा चुकी है। भूपेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी अपनी राह पर सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है। उन्होंने लोजपा अध्यक्ष का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘उन्होंने अलग रास्ता चुन लिया है वहीं हमारा संकल्प नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है। हमारे गठबंधन की विधानसभा के चुनाव में जीत निश्चित है।''

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!