बक्सरः पुजारी के पुत्र से हुआ मामूली विवाद तो असामाजिक तत्वों ने 60 दुकानों में लगाई आग

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Nov, 2020 04:22 PM

many shops caught fire in a minor dispute

बिहार में बक्सर जिले ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में पुजारी के पुत्र से मामूली विवाद में हुई झड़प के बाद असामाजिक तत्वों ने मनिहारी बाजार की करीब 60 दुकानों में आग लगा दी।

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में पुजारी के पुत्र से मामूली विवाद में हुई झड़प के बाद असामाजिक तत्वों ने मनिहारी बाजार की करीब 60 दुकानों में आग लगा दी।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि गुरुवार को बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी के पुत्र के साथ एक युवक की बहस हुयी थी। इसके बाद शुक्रवार की रात ललन जी डेरा और आसपास के गांव के कुछ लोगों को युवक ने बुलाकर मंदिर और परिसर स्थित दुकानों में तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़कर भगा दिया। पुलिस के जाने के बाद शुक्रवार की देर रात फिर से लोग वहां पहुंचे और मंदिर परिसर तथा आसपास की करीब 60 दुकानों में आग लगा दी। दमकल की पांच टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

सूत्रों ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सत्येंद्र पराशर तथा अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। इस सिलसिले में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहन लाल पांडेय ने 20 नामजद तथा 80 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। स्थिति अभी नियंत्रण में है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!