तेजस्वी की यात्रा पर मंत्री नितिन नवीन का तंज, कहा- वे लोगों की समस्या दूर करने जा रहे, लेकिन खुद एक बड़ी समस्या

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Aug, 2024 04:52 PM

minister nitin naveen takes a jibe at tejashwi s visit

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) 15 अगस्त के बाद बिहार की यात्रा पर निकलने वाले है। वहीं, बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने तेजस्वी की यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी लोगों की...

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) 15 अगस्त के बाद बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं। वहीं, बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने तेजस्वी की यात्रा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी लोगों की समस्या को दूर करने के लिए निकल रहे हैं, लेकिन वह खुद बिहार के लिए एक बड़ी समस्या है।

'तेजस्वी के परिवार के लोग भ्रष्टाचार में घिरे हुए'
नितिन नवीन ने कहा कि वह नगर विकास विभाग में मंत्री रहे, लेकिन कोई बैठक तक नहीं की और आज जनता की समस्या को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा था कि मुझे ईडी के चार्जशीट से डर नहीं लगता है। इस पर नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि उनको डर तो इतना लग रहा है, नींद नहीं आ रही है, बस दिखाने के लिए बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐसा खेल है, जिनको इन्होंने खेला है और अब उनको डर सता रहा हैं।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि जॉब फॉर जमीन का जो घोटाला तेजस्वी और उनके पिता ने किया है, उसपर तेजस्वी को शर्म आनी चाहिए। उनके पूरे परिवार के लोग भ्रष्टाचार में घिरे हुए हैं। तेजस्वी को शर्म आनी चाहिए और वे बोल रहे हैं कि मैं निडर हूं। वह ऐसे भ्रष्टाचारी है, जो भ्रष्टाचार करके कहते हैं कि मैं निडर हूं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!