नाबालिग बेटी ने पिता और चाचा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली- ग्राहकों के सामने भी करते थे पेश

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jul, 2022 02:51 PM

minor daughter accuses father and uncle of rape

​​​​​​​रोसरा के उप संभागीय पुलिस अधिकारी शहरयार खान के अनुसार, वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। लड़की ने वीडियो में कहा है कि वह इस समय अपने नाना-नानी के यहां दरभंगा में है। उसने अपने पिता और एक चाचा पर बलात्कार का आरोप...

समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर जिले में एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। इस वीडियो में उनकी नाबालिग बेटी ने उनपर यौन शोषण करने और अवैध शराब के धंधे में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

रोसरा के उप संभागीय पुलिस अधिकारी शहरयार खान के अनुसार, वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। लड़की ने वीडियो में कहा है कि वह इस समय अपने नाना-नानी के यहां दरभंगा में है। उसने अपने पिता और एक चाचा पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके माता-पिता शराब के व्यापार में शामिल थे और वे उसे अपने ग्राहकों के सामने उसे पेश करते थे। खान ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!