​Gaya Crime News: बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व पार्षद के बेटे पर की फायरिंग, कोर्ट से हाजिरी लगाकर लौट रहा था घर

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Jun, 2024 04:30 PM

miscreants opened fire on former councillor s son in broad daylight

बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले से सामने आया है, जहां पर बदमाशों ने दिन दहाड़े पूर्व पार्षद के बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया।

गया: बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले से सामने आया है, जहां पर बदमाशों ने दिन दहाड़े पूर्व पार्षद के बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया।

कोर्ट से हाजिरी लगाकर लौट रहा था घर
जानकारी के मुताबिक, घटना गया शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित बिसार तालाब के पास की है। घायल की पहचान परवेज के रूप में हुई है, वह शहर के शाहमीर तकया मोहल्ला का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद का बेटा परवेज आपराधिक मामलों में गया जेल में बंद था। हाल ही में वह जेल से बाहर निकला था। शुक्रवार को बिसार तालाब मोहल्ला के निकट न्यायालय से हाजिरी लगाकर वह घर लौट रहा था तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसको गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

'जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा'
पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रेरणा कुमार ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम गठित कर दी गई है। गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जिस व्यक्ति को गोली मारी गई है उसका भी पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!