शर्मनाकः घर में सो रही छात्रा को उठाकर छत पर ले गया हैवान, हथियार के बल पर किया दुष्कर्म

Edited By Nitika, Updated: 03 Mar, 2022 03:17 PM

misdeed with a sleeping girl in the house

बिहार के आरा जिले से मानवता को शर्मसार करता हुआ एक मामला सामने आया है, जहां पर एक हैवान घर में सो रही छात्रा को उठाकर छत पर ले गया। इसके बाद पिस्टल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

आराः बिहार के आरा जिले से मानवता को शर्मसार करता हुआ एक मामला सामने आया है, जहां पर एक हैवान घर में सो रही छात्रा को उठाकर छत पर ले गया। इसके बाद पिस्टल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, मामला आरा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित घोबहां ओपी का है, जहां पर गांव का बिट्टू रजक नाम का युवक घर में घुस गया और पिस्टल दिखाकर किशोरी को जबरन छत पर ले गया। छत पर ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची द्वारा शोर मचाए जाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

वहीं पीड़िता ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। बता दें कि पुलिस ने तलाश कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अतिरिक्त पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!