बाढ़ संकट को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- बिहार के लिए प्रधानमंत्री के पास समय नहीं

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Sep, 2026 05:29 PM

tejashwi targets the government over the flood crisis

तेजस्वी यादव ने संवाददाताओं से कहा कि जब गुजरात में बाढ़ आती है तो प्रधानमंत्री वहां के मुख्यमंत्री से बात कर लगातार स्थिति का जायजा लेते हैं, लेकिन बिहार में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को राज्य में गंभीर बाढ़ की स्थिति को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार बाढ़ के गंभीर संकट से गुजर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास राज्य का हाल जानने के लिए समय नहीं है। 

तेजस्वी यादव ने संवाददाताओं से कहा कि जब गुजरात में बाढ़ आती है तो प्रधानमंत्री वहां के मुख्यमंत्री से बात कर लगातार स्थिति का जायजा लेते हैं, लेकिन बिहार में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने अब तक बिहार की स्थिति की सुध नहीं ली है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में करीब 45 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं और लोग मुश्किल परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से राहत और बचाव के लिए अपेक्षित स्तर पर काम नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार केवल विकास का ढिंढोरा पीट रही है, जबकि जमीनी हकीकत में उसकी उपलब्धियां शून्य हैं। 

राजद नेता ने आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सैकड़ों रैलियों पर बिहार के खजाने का पैसा खर्च कर उसे खाली कर दिया गया और अब आपदा के समय सरकार के पास राहत कार्य के लिए पर्याप्त धन नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ जैसी गंभीर आपदा के समय सरकार को तत्काल संसाधन जुटाकर प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचानी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पिछले साल बिहार चुनाव के समय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार की जनता से कहा था कि पांच साल और दे दीजिए, उसके बाद प्रदेश से बाढ़ की समस्या खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता ने आशीर्वाद दे दिया, बाढ़ आ गई, लेकिन गृहमंत्री ने उनकी सुध नही ली। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री वोट मांगने आये, लेकिन इस विपदा की घड़ी में किसी का चेहरा दिखाई नही दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!