जदयू MLC संजीव श्याम सिंह की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन, 57 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Jan, 2022 11:59 AM

mlc sanjeev shyam singh s wife passed away

सीमा सिंह हृदय रोग से पीड़ित थीं और कल रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की पूरी कोशिश के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। उनके परिवार में पति संजीव श्याम सिंह के अलावा एक पुत्री...

पटनाः बिहार के गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह की पत्नी सीमा सिंह का गुरुवार की देर रात हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। वह 57 वर्ष की थीं।

सीमा सिंह हृदय रोग से पीड़ित थीं और कल रात अचानक उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की पूरी कोशिश के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। उनके परिवार में पति संजीव श्याम सिंह के अलावा एक पुत्री और एक पुत्र है।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को आज सुबह गया ले जाया गया है। उनके पुत्र के विदेश से लौटने के बाद उनका अंतिम संस्कार 23 जनवरी को गया में ही फल्गु नदी के तट पर किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!