लालू के बयान पर मोदी का पलटवार, कहा- अपने बेटों में छिड़े सिविल वार से निपटने की करें चिंता
Edited By Ramanjot, Updated: 13 Feb, 2022 08:38 PM

सुशील मोदी ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘लालू प्रसाद ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में टुकड़े-टुकड़े गैंग के छात्र नेताओं का समर्थन किया था और अब वे कर्नाटक के हिजाब मुद्दे को फैलाने की साजिश से हमदर्दी दिखा रहे हैं। वे वोटबैंक के लिए सिविल...
पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बयान कि देश सिविल वार की ओर बढ़ रहा है पर पलटवार करते हुए आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते कोई सिविल वार की न सोचे।
सुशील मोदी ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘लालू प्रसाद ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में टुकड़े-टुकड़े गैंग के छात्र नेताओं का समर्थन किया था और अब वे कर्नाटक के हिजाब मुद्दे को फैलाने की साजिश से हमदर्दी दिखा रहे हैं। वे वोटबैंक के लिए सिविल वार तक की धमकी दे रहे हैं जबकि ऐसे विचारों को जनता हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगी।'' उन्होंने कहा कि देश आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में है, तब कोई सिविल वार की सोच भी नहीं सकता। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद अपने दोनों बेटों में छिड़े सिविल वार से निपटने की चिंता करें।

भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘चारा घोटाले के तीन मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यदि ईमानदारी को मूर्खता मानें तो किसी को क्या आश्चर्य होगा। इसी तरह जिस व्यक्ति ने पार्टी के शीर्ष पद 25 साल से कब्जा जमाये रखा, पत्नी को मुख्यमंत्री बनवाया, बेटा-बेटी को एमएलए-एमपी बनवाने में संकोच नहीं किया, वह परिवार को राजनीति से दूर रखने वालों की महानता का मोल क्या समझेगा। जनता ही परिवारवादी राजनीति को खारिज कर सकती है।''
Related Story

खौफनाक वारदात! घर में घुसकर महिला पीडीएस डीलर पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, नृशंस हत्याकांड से दहला...

'समीर' बनकर फेसबुक पर दोस्ती, कमरे में निकला 'शाहनवाज', 8 साल के बेटे को बंधक बनाकर मां से की...

लालू-राबड़ी का CBI के आरोपों से इनकार, बोले- लड़ेंगे मुकदमा

बिहार में सियासी घमासान: मैथिली ठाकुर की 'धृतराष्ट्र' वाली टिप्पणी पर तेजस्वी का पलटवार, कहा-...

हैवानियत की इंतिहा! दुष्कर्म के बाद खंती से किया सिर पर वार, फिर साड़ी से गला घोट ले ली जान;...

नीट छात्रा मौत केस: परिवार को दूसरी धमकी, "बेटी गई, बेटा भी मरेगा 2 दिन में" – किचन में फेंका पर्चा

"बेटी के बाद अब बेटे को भी खो दोगे", नीट छात्रा के परिवार को 72 घंटे में मिला दूसरा धमकी भरा खत

बंगाल में अफसरों का सस्पेंशन और बिहार में हलचल! इस मंत्री के बयान ने मचा दिया सियासी हड़कंप

भीषण आग का कहर: मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 3 घर जलकर राख
VIDEO: गिरिराज सिंह का बड़ा बयान,'यहां का हर नागरिक भारतवंशी..नहीं चलेगा गजवा-ए-हिंद..’