बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 45 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Aug, 2020 01:29 PM

more than 45 lakh population affected by floods in bihar

बिहार में बाढ़ की स्थिति विकट बनी हुई है, जहां नदियों में बाढ़ आ जाने के कारण अब तक 45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

पटनाः बिहार में बाढ़ की स्थिति विकट बनी हुई है, जहां नदियों में बाढ़ आ जाने के कारण अब तक 45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में बाढ़ के कारण किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन इस प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित हुए लोगों की संख्या में इस अवधि में पांच लाख से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। बाढ़ के कारण राज्य में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

विभाग ने बताया कि 14 जिलों की 1,012 पंचायतों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 45.63 लाख हो गई है, जबकि इससे एक दिन पहले यह संख्या 39.63 थी। विधानसभा चुनाव के निकट होने के मद्देनजर, बाढ़ से निपटने संबंधी सरकारी प्रयासों को लेकर राज्य सरकार और विपक्षी दलों के बीच वाकयुद्ध शुरू हो गया है।

135 दिन से घर से बाहर नहीं निकले मुख्यमंत्रीः तेजस्वी
वहीं पूर्वी चंपारण के बाढ़ पीड़ित इलाके का दौरा करने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अब तक नीतीश कुमार सरकार द्वारा केवल 19 राहत शिविर बनाए जाने पर हैरानी जताई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बिहार के जल संसाधन मंत्री बाढ़ नियंत्रण और जल संसाधन छोड़कर जेडीयू के लिए संसाधन उत्पन्न करते मिलेंगे। पिछले चार महीने के विपदा काल में आपदा प्रबंधन मंत्री को किसी ने देखा ही नहीं। मुख्यमंत्री 135 दिन से घर से बाहर नहीं निकले हैं।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!