संकल्प यात्रा के क्रम में अरवल पहुंचे मुकेश सहनी, बोले- सत्ता पक्ष और विपक्ष को वोट चाहिए, हमें आरक्षण चाहिए

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Sep, 2023 06:18 PM

mukesh sahni reached arwal during sankalp yatra

अरवल जिला पहुंचे सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमलोगों के पास सबसे बड़ा हथियार वोट का अधिकार है। आज सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सबको प्रधानमंत्री बनने के लिए वोट चाहिए, जबकि हमें आरक्षण चाहिए। उन्होंने कहा कि जो हमारी सुनेगा, उसकी हम...

अरवल: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी सोमवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में अरवल पहुंचे। सहनी पिछले करीब 50 दिनों से संकल्प यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान वे लोगों को निषाद आरक्षण को लेकर संघर्ष करने के लिए जागरूक कर रहे हैं तथा संघर्ष और लड़ाई लड़ने के लिए संकल्प करवा रहे हैं। 

PunjabKesari


अरवल जिला पहुंचे सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमलोगों के पास सबसे बड़ा हथियार वोट का अधिकार है। आज सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सबको प्रधानमंत्री बनने के लिए वोट चाहिए, जबकि हमें आरक्षण चाहिए। उन्होंने कहा कि जो हमारी सुनेगा, उसकी हम सुनेंगे जो हमारी नहीं सुनेगा उसकी हम नहीं सुनेंगे। सहनी ने लोगों के बेहतर भविष्य के लिए, अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष के लिए हाथों में गंगा जल देकर संकल्प भी करवाया। 

PunjabKesari


मुकेश सहनी ने कहा कि कई अन्य राज्यों में यह आरक्षण मिला हुआ है, लेकिन आज बिहार, यूपी और झारखंड में इस आरक्षण को लेकर हमलोगों को संघर्ष  करना पड़ रहा है। आज की यात्रा बभना मोड़ से शुरू हुई उसके बाद यह यात्रा फरीदपुर, सिकरिया मोड़, जगदेव कॉलेज होते हुए महुआ बाग पहुंची। सहनी ने कहा कि निषादों को आरक्षण की लड़ाई वे मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर निषादों को आरक्षण पहले मिल गया होता तो आज निषाद के बच्चों को नदी में मछली नही मारना पड़ता। सहनी ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे बड़ी है, जिसके पास वोट है वह पीएम और सीएम बन सकता है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!