UPSC Result: मुंगेर की अंशु प्रिया ने हासिल किया 16वां रैंक, डॉक्टर बेटी ने बढ़ाया शिक्षक पिता का मान

Edited By Ramanjot, Updated: 31 May, 2022 11:15 AM

munger s anshu priya secures 16th rank in upsc exam

अंशु प्रिया के पिता शैलेंद्र कुमार शैलेंद्र, दादा और स्वर्गीय दादी सरकारी शिक्षक हैं। वर्तमान में इनके पिता संदलपुर कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। मां इंदु कुमारी MA इतिहास हाउस वाइफ हैं। शिक्षक परिवार में जन्मी डॉ. अंशु...

मुंगेरः सोमवार को यूपीएससी का रिजल्ट जारी हुआ। इस रिजल्ट में मुंगेर की बेटी डॉक्टर अंशु प्रिया ने भी परचम लहरा मुंगेर का नाम पूरे देश में रौशन किया है। दरअसल, शिक्षक पिता की डॉक्टर बेटी अंशु प्रिया ने इस परीक्षा में सोलहवां स्थान प्राप्त किया है। मुंगेर जिले के पूरब सराय इलाके के गायत्री नगर के रहने वाले सरकारी शिक्षक शैलेंद्र कुमार को जैसे ही इसकी जानकारी मिली पूरे परिवार में खुशियां मनाई जाने लगी। खबर के सुनते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। हालांकि वर्तमान में अंशु प्रिया दिल्ली के एआईआईएमएस में डॉक्टर है।

अंशु प्रिया के पिता शैलेंद्र कुमार शैलेंद्र, दादा और स्वर्गीय दादी सरकारी शिक्षक रहे हैं। वर्तमान में इनके पिता संदलपुर कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। मां इंदु कुमारी MA इतिहास हाउस वाइफ हैं। शिक्षक परिवार में जन्मी डॉ. अंशु प्रिया की आरंभिक पढ़ाई मुंगेर के नेटरोडेम हुई। वर्ष 2018 में पटना एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर दिल्ली एम्स में कार्य कर रही हैं। परिवार अंशु प्रिया की सफलता पर खुश है। 

सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत पिता शैलेंद्र कुमार शैलेंद्र कहा कि मुझे दो संतान है। बड़ी बेटी अंशु प्रिया एवं बेटा प्रांशु राज। आज मेरी बेटी ने पूरे जिला ही नहीं राज्य का नाम रौशन किया है। हम लोगों को अपनी बेटी पर गर्व है। इनके दादा उपेंद्र यादव बताते हैं की बच्चपन से उसकी पोती पढ़ने में काफी अव्वल थी स्कूल में हमेशा टॉप आती थी। मां इंदु देवी कहती है आज उनकी बेटी ने वो काम कर दिया जिससे उनका सिर गर्व से काफी ऊंचा हो गया। आज अपनी बेटी पे उन्हें नाज है कि डॉक्टर बन के भी लोगों की सेवा कर रही थी तो अब कलेक्टर बन भी समाज की सेवा करेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!