केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद बोले- दिव्यांगों के विकास के प्रति वचनबद्ध है केंद्र सरकार

Edited By Ramanjot, Updated: 17 May, 2022 10:47 AM

nda government is committed to the development of the disabled nityanand

नित्यानंद राय सोमवार को समस्तीपुर के पटेल मैदान में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित उपकरण वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग शब्द के बदले दिव्यांग का नाम देकर देश के लाखों...

समस्तीपुरः केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि केन्द्र सरकार दिव्यांगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

नित्यानंद राय सोमवार को समस्तीपुर के पटेल मैदान में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित उपकरण वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग शब्द के बदले दिव्यांग का नाम देकर देश के लाखों दिव्यांगों को सम्मान दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के एडिप योजना के तहत समस्तीपुर जिले मे दिव्यांगों के बीच पांच करोड़ 89 लाख 54 हजार रुपए की करीब 15 हजार उपकरणों का वितरण किया जाएगा। यह उपकरण दिव्यांगों के लिए वरदान साबित होगा।

इस अवसर पर नित्यानंद राय समेत राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज, जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर, रालोजपा के सांसद कैसर महबूब अली एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के उप महाप्रबंधक संजय सिंह ने संयुक्त रूप से 14 सौ 88 दिव्यांग जनों के बीच नि:शुल्क उपकरणों का वितरण किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!