बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल BJP की प्रदेश इकाई के नए अध्यक्ष नियुक्त

Edited By Nitika, Updated: 26 Jul, 2024 10:01 AM

new president of bjp state unit appointed

बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को बृहस्पतिवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

 

पटनाः बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को बृहस्पतिवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय द्वारा शाम को जारी एक पत्र में कहा गया कि विधान परिषद सदस्य जायसवाल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश इकाई का प्रमुख नियुक्त किया है और उनकी नियुक्ति "तत्काल प्रभाव से" लागू हो गई है। चौधरी पिछले साल मार्च से भाजपा की बिहार इकाई का नेतृत्व कर रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!