रविशंकर प्रसाद की मां के निधन पर नीतीश व फागू चौहान ने व्यक्त की शोक-संवेदना

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Dec, 2020 05:35 PM

nitish and fagu chauhan express condolences

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां विमला प्रसाद के निधन पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

पटनाः केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां विमला प्रसाद के निधन पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

फागू चौहान ने शुक्रवार को यहां अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. विमला प्रसाद एक धर्मपरायण, सदाशयी, भारतीय संस्कृति के प्रति पूर्ण आस्थावान तथा नारियों एवं समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के प्रति अत्यन्त सजग एवं संवेदनशील महिला थीं। उनके निधन से सामाजिक जगत को काफी क्षति हुई है। राज्यपाल ने दिवंगता स्व. विमला प्रसाद की आत्मा को चिरशांति तथा शोक संतप्त सभी पारिवारिक सदस्यों को धैर्य-धारण की क्षमता प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि स्व. विमला प्रसाद एक उर्जावान और मिलनसार सामाजिक महिला थीं। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्व. विमला प्रसाद के पुत्र केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!