CM नीतीश ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को दी बधाई

Edited By Ramanjot, Updated: 25 Jul, 2022 10:24 AM

nitish congratulates neeraj chopra for winning silver medal

नीतीश कुमार ने रविवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि जैवलिन थ्रो में भारत के नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और द्दढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमेरिका के यूजीन में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत के लिए रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

नीतीश कुमार ने रविवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि जैवलिन थ्रो में भारत के नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और द्दढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने रजत पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर पूरा देष आज गौरवान्वित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!